107

सूरह 107

Al-Ma'un

الماعون

7 आयतें

सूरह का परिचय

परिचय Al-Ma'un

Al-Ma'un is chapter 107 and contains 7 आयतें.

अल-क़ुरआन

Al-Ma'un

The Qur'an is the Arabic text. Translations communicate its meanings and remain attributed to their source editions.

हिन्दी

Maulana Azizul Haque al-Umari · Quran Foundation #122

  1. بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ أَرَءَيْتَ ٱلَّذِى يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ

    (ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?

  2. فَذَٰلِكَ ٱلَّذِى يَدُعُّ ٱلْيَتِيمَ

    तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।

  3. وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ

    तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।1

    टिप्पणी 1
    (2-3) इन आयतों में उन काफ़िरों (अधर्मियों) की दशा बताई गई है जो परलोक का इनकार करते थे।
  4. فَوَيْلٌ لِّلْمُصَلِّينَ

    तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,1

    टिप्पणी 1
    इन आयतों में उन मुनाफ़िक़ों की दशा का वर्णन किया गया है, जो ऊपर से मुसलमान हैं परंतु उनके दिलों में परलोक और प्रतिकार का विश्वास नहीं है। इन दोनों प्रकारों के आचरण और स्वभाव को बयान करने से अभिप्राय यह बताना है कि इनसान में सदाचार की भावना परलोक पर विश्वास के बिना उत्पन्न नहीं हो सकती। और इस्लाम परलोक का सह़ीह विश्वास देकर इनसानों में अनाथों और ग़रीबों की सहायता की भावना पैदा करता है और उसे उदार तथा परोपकारी बनाता है।
  5. ٱلَّذِينَ هُمْ عَن صَلَاتِهِمْ سَاهُونَ

    जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।

  6. ٱلَّذِينَ هُمْ يُرَآءُونَ

    वे जो दिखावा करते हैं।

  7. وَيَمْنَعُونَ ٱلْمَاعُونَ

    तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।1

    टिप्पणी 1
    आयत संख्या 7 में मामूली चाज़ के लिए 'माऊन' शब्द का प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है साधारण माँगने के सामान जैसे पानी, आग, नमक, डोल आदि। और आयत का अभिप्राय यह है कि आख़िरत का इनकार किसी व्यक्ति को इतना तंगदिल बना देता है कि वह साधारण उपकार के लिए भी तैयार नहीं होता।

Arabic Qur'an text: Tanzil Project. Translation source: Maulana Azizul Haque al-Umari, Quran Foundation #122.

स्रोत और श्रेय

क़ुरआन पाठ, अनुवाद और संपादकीय व्याख्या स्पष्ट रूप से अलग रखे जाते हैं।

Arabic Qur'an text

Tanzil Uthmani

संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।