108

सूरह 108

Al-Kawthar

الكوثر

3 आयतें

सूरह का परिचय

परिचय Al-Kawthar

Al-Kawthar is chapter 108 and contains 3 आयतें.

अल-क़ुरआन

Al-Kawthar

The Qur'an is the Arabic text. Translations communicate its meanings and remain attributed to their source editions.

हिन्दी

Maulana Azizul Haque al-Umari · Quran Foundation #122

  1. بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِنَّآ أَعْطَيْنَـٰكَ ٱلْكَوْثَرَ

    (ऐ नबी!) हमने आपको कौसर प्रदान किया है।1

    टिप्पणी 1
    कौसर का अर्थ है बहुत ज़्यादा और अत्यधिक भलाई। और नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया कि कौसर एक ह़ौज़ (कुंड) है, जो मुझे परलोक में प्रदान किया जाएगा। जब प्रत्येक व्यक्ति प्यास-प्यास कर रहा होगा और आपकी उम्मत आपके पास आएगी, आप पहले ही से वहाँ उपस्थित होंगे और आप उन्हें उससे पिलाएँगे, जिसका जल दूध से उजला और मधु से अधिक मधुर होगा। उसकी भूमि कस्तूरी होगी, उसकी सीमा और बरतनों का सविस्तार वर्णन ह़दीसों में आया है।
  2. فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَٱنْحَرْ

    तो आप अपने पालनहार ही के लिए नमाज़ पढ़ें तथा क़ुर्बानी करें।1

    टिप्पणी 1
    इस आयत में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) और आपके माध्यम से सभी मुसलमानों से कहा जा रहा है कि जब समस्त भलाइयाँ तुम्हारे पालनहार ही ने प्रदान की हैं, तो तुम भी मात्र उसी की पूजा करो और बलि भी उसी के लिए दो। मूर्तिपूजकों की भाँति देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना न करो और न उनके लिए बलि दो। वे तुम्हें कोई लाभ और हानि देने का सामर्थ्य नहीं रखते।
  3. إِنَّ شَانِئَكَ هُوَ ٱلْأَبْتَرُ

    निःसंदेह आपका शत्रु ही बे नाम व निशान है।1

    टिप्पणी 1
    आयत संख्या 3 में 'अब्तर' का शब्द प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है जड़ से अलग कर देना जिसके बाद कोई पेड़ सूख जाता है। और इस शब्द का प्रयोग उसके लिए भी किया जाता है जो अपनी जाति से अलग हो जाए, या जिसका कोई पुत्र जीवित न रह जाए, और उसके निधन के बाद उसका कोई नाम लेवा न हो। इस आयत में जो भविष्यवाणी की गई है, वह सत्य सिद्ध होकर पूरे मानव संसार को इस्लाम और क़ुरआन पर विचार करने के लिए बाध्य कर रही है। (इब्ने कसीर)

Arabic Qur'an text: Tanzil Project. Translation source: Maulana Azizul Haque al-Umari, Quran Foundation #122.

स्रोत और श्रेय

क़ुरआन पाठ, अनुवाद और संपादकीय व्याख्या स्पष्ट रूप से अलग रखे जाते हैं।

Arabic Qur'an text

Tanzil Uthmani

संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।