104

सूरह 104

Al-Humazah

الهمزة

9 आयतें

सूरह का परिचय

परिचय Al-Humazah

Al-Humazah is chapter 104 and contains 9 आयतें.

अल-क़ुरआन

Al-Humazah

The Qur'an is the Arabic text. Translations communicate its meanings and remain attributed to their source editions.

हिन्दी

Maulana Azizul Haque al-Umari · Quran Foundation #122

  1. بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَيْلٌ لِّكُلِّ هُمَزَةٍ لُّمَزَةٍ

    विनाश है प्रत्येक बहुत ग़ीबत करने वाले और बहुत दोष लगाने वाले के लिए।

  2. ٱلَّذِى جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۥ

    जिसने धन एकत्र किया और उसे गिन-गिन कर रखा।

  3. يَحْسَبُ أَنَّ مَالَهُۥٓ أَخْلَدَهُۥ

    वह समझता है कि उसके धन ने उसे हमेशा रहने वाला बना दिया?1

    टिप्पणी 1
    (1-3) इन आयतों में धन के पुजारियों के अपने धन के घमंड में दूसरों का अपमान करने और उनकी कृपणता (कंजूसी) का चित्रण किया गया है, उन्हें चेतावनी दी गई है कि यह आचरण विनाशकारी है, धन किसी को संसार में सदा जीवित नहीं रखेगा, एक समय आएगा कि उसे सब कुछ छोड़ कर ख़ाली हाथ जाना पड़ेगा।
  4. كَلَّا ۖ لَيُنۢبَذَنَّ فِى ٱلْحُطَمَةِ

    कदापि नहीं, वह अवश्य 'ह़ुतमा' में फेंका जाएगा।

  5. وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحُطَمَةُ

    और तुम क्या जानो कि वह 'हुतमा' क्या है?

  6. نَارُ ٱللَّهِ ٱلْمُوقَدَةُ

    वह अल्लाह की भड़काई हुई आग है।

  7. ٱلَّتِى تَطَّلِعُ عَلَى ٱلْأَفْـِٔدَةِ

    जो दिलों तक जा पहुँचेगी।

  8. إِنَّهَا عَلَيْهِم مُّؤْصَدَةٌ

    निःसंदेह वह उनपर बंद कर दी जाएगी।

  9. فِى عَمَدٍ مُّمَدَّدَةٍۭ

    लंबे-लंबे स्तंभों में।1

    टिप्पणी 1
    (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।

Arabic Qur'an text: Tanzil Project. Translation source: Maulana Azizul Haque al-Umari, Quran Foundation #122.

स्रोत और श्रेय

क़ुरआन पाठ, अनुवाद और संपादकीय व्याख्या स्पष्ट रूप से अलग रखे जाते हैं।

Arabic Qur'an text

Tanzil Uthmani

संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।