103

सूरह 103

Al-'Asr

العصر

3 आयतें

सूरह का परिचय

परिचय Al-'Asr

Al-'Asr is chapter 103 and contains 3 आयतें.

अल-क़ुरआन

Al-'Asr

The Qur'an is the Arabic text. Translations communicate its meanings and remain attributed to their source editions.

हिन्दी

Maulana Azizul Haque al-Umari · Quran Foundation #122

  1. بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلْعَصْرِ

    अस्र के समय की क़सम!

  2. إِنَّ ٱلْإِنسَـٰنَ لَفِى خُسْرٍ

    निःसंदेह इनसान घाटे में है।1

    टिप्पणी 1
    (1-2) 'अस्र' का अर्थ निचोड़ना है। युग तथा संध्या के समय के भाग के लिए भी इसका प्रयोग होता है। और यहाँ इसका अर्थ युग और दिन का अंतिम समय दोनों लिया जा सकता है। इस युग की गवाही इस बात पर पेश की गई है कि इनसान जब तक ईमान (सत्य विश्वास) के गुणों को नहीं अपनाता, विनाश से सुरक्षित नहीं रह सकता। इसलिए कि इनसान के पास सबसे मूल्यवान पूँजी समय है, जो तेज़ी से गुज़रता है। इसलिए यदि वह परलोक का सामान न करे, तो अवश्य क्षति में पड़ जाएगा।
  3. إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّـٰلِحَـٰتِ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلْحَقِّ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلصَّبْرِ

    सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए और एक-दूसरे को सत्य की ताकीद की और एक-दूसरे को धैर्य की ताकीद की।1

    टिप्पणी 1
    इसका अर्थ यह है कि परलोक की क्षति से बचने के लिए मात्र ईमान ही पर बस नहीं, इसके लिए सदाचार भी आवश्यक है और उसमें से विशेष रूप से सत्य और सहनशीलता और दूसरों को इनकी शिक्षा देते रहना भी आवश्यक है। (तर्जुमानुल क़ुरआन, मौलाना आज़ाद)

Arabic Qur'an text: Tanzil Project. Translation source: Maulana Azizul Haque al-Umari, Quran Foundation #122.

स्रोत और श्रेय

क़ुरआन पाठ, अनुवाद और संपादकीय व्याख्या स्पष्ट रूप से अलग रखे जाते हैं।

Arabic Qur'an text

Tanzil Uthmani

संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।