Tanzil Uthmani
संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।
सूरह 82
الإنفطار
19 आयतें
सूरह का परिचय
Al-Infitar is chapter 82 and contains 19 आयतें.
अल-क़ुरआन
The Qur'an is the Arabic text. Translations communicate its meanings and remain attributed to their source editions.
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتْ
जब आकाश फट जाएगा।
وَإِذَا ٱلْكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتْ
तथा जब तारे झड़ जाएँगे।
وَإِذَا ٱلْبِحَارُ فُجِّرَتْ
और जब समुद्र बह निकलेंगे।
وَإِذَا ٱلْقُبُورُ بُعْثِرَتْ
और जब क़बरें उलट दी जाएँगी।
عَلِمَتْ نَفْسٌ مَّا قَدَّمَتْ وَأَخَّرَتْ
तब प्रत्येक प्राणी जान लेगा, जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।1
يَـٰٓأَيُّهَا ٱلْإِنسَـٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلْكَرِيمِ
ऐ इनसान! तुझे किस चीज़ ने तेरे उदार पालनहार से बहका दिया?
ٱلَّذِى خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ
जिसने तेरी रचना की, फिर तुझे ठीक ठाक किया, फिर तुझे संतुलित बनाया।
فِىٓ أَىِّ صُورَةٍ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ
जिस रूप में भी उसने चाहा, तुझे बना दिया।1
كَلَّا بَلْ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ
हरगिज़ नहीं, बल्कि तुम बदले (के दिन) को झुठलाते हो।
وَإِنَّ عَلَيْكُمْ لَحَـٰفِظِينَ
हालाँकि निःसंदेह तुमपर निगेहबान नियुक्त हैं।
كِرَامًا كَـٰتِبِينَ
जो सम्माननीय लिखने वाले हैं।
يَعْلَمُونَ مَا تَفْعَلُونَ
वे जानते हैं, जो तुम करते हो।1
إِنَّ ٱلْأَبْرَارَ لَفِى نَعِيمٍ
निःसंदेह नेक लोग बड़ी नेमत (आनंद) में होंगे।
وَإِنَّ ٱلْفُجَّارَ لَفِى جَحِيمٍ
और निःसंदेह दुराचारी लोग जहन्नम में होंगे।
يَصْلَوْنَهَا يَوْمَ ٱلدِّينِ
वे उसमें बदले के दिन प्रवेश करेंगे।
وَمَا هُمْ عَنْهَا بِغَآئِبِينَ
और वे उससे कभी ग़ायब होने वाले नहीं हैं।1
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلدِّينِ
और आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?
ثُمَّ مَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلدِّينِ
फिर आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?
يَوْمَ لَا تَمْلِكُ نَفْسٌ لِّنَفْسٍ شَيْـًٔا ۖ وَٱلْأَمْرُ يَوْمَئِذٍ لِّلَّهِ
जिस दिन कोई प्राणी किसी प्राणी के लिए किसी चीज़ का अधिकार न रखेगा और उस दिन आदेश केवल अल्लाह का होगा।1
Arabic Qur'an text: Tanzil Project. Translation source: Maulana Azizul Haque al-Umari, Quran Foundation #122.
CONTINUE READING
क़ुरआन पाठ, अनुवाद और संपादकीय व्याख्या स्पष्ट रूप से अलग रखे जाते हैं।
संस्करण 1.1. Creative Commons Attribution 3.0. अरबी मूल पाठ बिना बदलाव दिखाया जाता है।
Maulana Azizul Haque al-Umari. Quran Foundation #122. स्रोत का अनुवाद और उसकी पाद-टिप्पणियाँ बिना दोबारा लिखे दिखाई जाती हैं।